PlayBreaking News

भोपाल:डुप्लेक्स के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 14 लोगों से करोड़ों ठगे

डुप्लेक्स के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें 14 लोगों को ठगा गया है। हर व्यक्ति से करीब 25 लाख रुपए लिए गए लेकिन न तो घर मिला और न ही पैसे वापस हुए।
Follow on Google News
डुप्लेक्स के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 14 लोगों से करोड़ों ठगे
AI Generated Image

भोपाल के निशातपुरा इलाके में प्रॉपर्टी के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है जहां डुप्लेक्स दिलाने का सपना दिखाकर 14 लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ लिए गए। हर व्यक्ति से करीब 25 लाख रुपए लिए गए लेकिन न तो घर मिला और न ही पैसे वापस हुए। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को FIR दर्ज कर ली है हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सैम्पल हाउस दिखाकर फंसाए लोग

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी के मुताबिक आरोपी जग प्रकाश ममतानी, दीपक और अशोक गोयल ने द्वारिका धाम के सामने ‘स्कॉटिश गार्डन’ नाम से एक कॉलोनी विकसित करने का दावा किया था। उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम ‘नीहो’ बताया गया। आरोपियों ने कॉलोनी में दो सैम्पल हाउस बनाकर लोगों को दिखाए और भरोसा दिलाया कि इसी तरह के डुप्लेक्स उन्हें दिए जाएंगे। कीमत लगभग 25 लाख रुपए तय की गई थी। सैम्पल हाउस देखकर कई लोग इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए तैयार हो गए।

करोड़ों लेकर प्रोजेक्ट से गायब हुए आरोपी

तीनों आरोपियों ने 14 लोगों से डुप्लेक्स देने के नाम पर करोड़ों रुपए वसूल लिए। शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए रेरा रजिस्ट्रेशन भी कराया गया जिससे लोगों को प्रोजेक्ट पर शक नहीं हुआ। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपियों ने काम बंद कर दिया और धीरे-धीरे प्रोजेक्ट साइट से गायब हो गए। पीड़ितों के मुताबिक बाद में आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद सर्वेश दायदा समेत अन्य पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जगप्रकाश ममतानी गुजरात का रहने वाला है जबकि दीपक दिल्ली से जुड़ा है। तीसरा पार्टनर अशोक गोयल भोपाल का निवासी है और पहले से ही भू-माफिया गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस अब तीनों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP में 7 मई कांग्रेस का बड़ा आंदोलन : किसान समस्याओं को लेकर हाईवे जाम की तैयारी, गेहूं खरीदी पर घमासान; 11 जिलों में दिखेगा असर

प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री का दूसरा मामला भी सामने आया

इसी बीच भोपाल में जमीन से जुड़ा एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। मिसरोद पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय मनीष सक्सेना ने गणेश नगर में एक प्लॉट खरीदा था। उनके पास प्लॉट के सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कर उसी प्लॉट की रजिस्ट्री किसी और के नाम करा दी। इस मामले में प्रताप सिंह पवार, अनुज सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक इस मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: सीधी में दर्दनाक घटना: आंगन में सो रही नाबालिग का अपहरण, जंगल में गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी फ्रॉड के मामले

भोपाल में लगातार इस तरह के प्रॉपर्टी फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों को सस्ते घर या प्लॉट का लालच देकर ठगा जा रहा है। ऐसे मामलों में अक्सर आरोपी फर्जी दस्तावेज, सैम्पल हाउस या रेरा रजिस्ट्रेशन का सहारा लेकर भरोसा जीतते हैं और फिर रकम लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें, दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित करें और जरूरत पड़े तो कानूनी सलाह जरूर लें।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts