PlayBreaking News

सत्ता की दहलीज पर विजय :राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया पेश, बहुमत से थोड़ी दूर TVK!

तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया है। 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK बहुमत से थोड़ी दूर है, लेकिन समर्थन मिलने से सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Follow on Google News
राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया पेश, बहुमत से थोड़ी दूर TVK!

तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र भी सौंपा। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, वह बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई थी।

कांग्रेस का मिला समर्थन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से गठबंधन तोड़ दिया और टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस के इस फैसले से विजय की राह आसान हो गई है।

ऐसे समझें बहुमत का गणित

234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

टीवीके : 108 सीटें

कांग्रेस : 5 सीटें

अब भी बहुमत के लिए कुछ और समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: TVK के साथ आई कांग्रेस : थलापति विजय को दिया समर्थन, शर्त ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

किसे कितनी सीटें मिलीं

डीएमके : 59 सीटें

AIADMK : 47 सीटें

पीएमके : 4 सीटें

आईयूएमएल : 2 सीटें

सीपीआई, वीसीके, सीपीआईएम : 2-2 सीटें

भाजपा, डीएमडीके, एएमएमके : 1-1 सीट

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक, विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके राजनीति में आने के बाद पहली ही बार में इतनी बड़ी जीत से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या ये इत्तेफाक है! विजय की ‘भविष्यवाणी’ सच? ‘TN07CM2026’ और CM कुर्सी का रहस्यमय कनेक्शन!

कांग्रेस में जश्न का माहौल

कांग्रेस के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि पार्टी ने विजय को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले की जानकारी मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल को भी दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts