रोबोट डॉल बच्चों को सिखा रही गुड टच और बैड टच, मंडला पुलिस का नायाब तरीका, स्कूलों में बच्चों को कर रहे जागरूक

मंडला। प्रदेश स्तर पर जारी महिला और बाल सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने बच्चों को यौन शोषण और दुर्व्यवहार के खतरों से बचाने के लिए यह अभिनव पहल शुरू की है। मंडला पुलिस द्वारा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया गया है। ट्रैफिक सुबेदार योगेश राजपूत ने स्कूली बच्चों को "गुड टच और बैड टच" सिखाने के लिए एक विशेष रोबोट डॉल का निर्माण किया है।
बच्चों के छूते ही बताती है गुड टच और बैड टच
रोबोट डॉल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि बच्चे उसे छूते हैं और डॉल उन्हें बताती है कि यह गुड टच है या बैड टच। इस रोचक और सरल माध्यम से बच्चे आसानी से इन संवेदनशील मुद्दों को समझ पाते हैं। स्कूलों में इस डॉल को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस अनूठे प्रयोग से स्कूली बच्चे उत्साहित होकर सीख रहे हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें....





















