Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, मदद न मिलने पर शव को बाइक से बांधा और निकला गांव की ओर

Follow on Google News
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, मदद न मिलने पर शव को बाइक से बांधा और निकला गांव की ओर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मदद की आस में भटकते एक युवक को अपनी पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा। यह हृदयविदारक मामला 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, और हर किसी को भावुक कर गया है।

    ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर

    जानकारी के अनुसार, सिवनी के रहने वाले अमित यादव (विश्वकर्मा) अपनी पत्नी ग्यारसी यादव के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर (मध्यप्रदेश) लौट रहे थे। देवलापार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।

    मदद की गुहार, लेकिन किसी ने नहीं रोका वाहन

    घटना के बाद अमित ने बताया कि वह बार-बार राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई नहीं रुका। हाईवे पर कई वाहन गुजरे, लेकिन कोई मानवीयता नहीं दिखा पाया।

    मजबूरी में अमित ने अपनी पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट पर बांधा और गांव की ओर निकल पड़ा। यह दृश्य वहां मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

    पुलिस ने रास्ते में रोका, शव अस्पताल भेजा

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। बताया गया कि कुछ दूर आगे चलकर पुलिस ने पीछा कर बाइक को रोका, और अमित को अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

    ये भी पढ़ें: राजस्थान के रणथंभौर में पहुंची कूनो की मादा चीता ‘ज्वाला’, रेस्क्यू कर सुरक्षित लाया गया वापस, बकरी के शिकार का वीडियो वायरल

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts