PlayBreaking News

इंदौर में तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; CCTV में कैद हुआ हादसा

Follow on Google News
इंदौर में तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; CCTV में कैद हुआ हादसा
इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके 2 दोस्तों की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1545365942125105152

देर रात घूमने निकले थे तीनों युवक

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर निवासी युवराज पिता प्रताप सिंह पंवार अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को कार नंबर एमपी 09 डब्ल्यूएल 6534 से घूमने निकला था। रात करीब तीन बजे मार्डन चौहारे के पास उसकी कार सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े टैंकर नंबर एमपी 09 एडी 6698 में जाकर टकरा गई। इस घटना में युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसे का वीडियो आया सामने

इस घटना के पुलिस के पास 2 वीडियो आए हैं, जिसमें से एक हादसे के समय कार के अंदर से ही युवकों ने बनाया है। इसमें कार की रफ्तार काफी तेज दिख रही है। इसी दौरान कार का नियत्रंण बिगड़ा और वह टैंकर से जा टकराई। वहीं दूसरे वीडियो में तेज रफ्तार कार खड़े हुए टैंकर में जा घुसी। पुलिस के मुताबिक कार युवराज के नाम से ही है, जिसे वह खुद ड्राइव कर रहा था। फिलहाल पुलिस उसके दो दोस्तों से पूछताछ नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ें: बालाघाट : तेज रफ्तार डंपर ने छात्राओं को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 2 घायल मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts