Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : गोविंदपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

Follow on Google News
भोपाल : गोविंदपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर
भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरे मजदूर ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इसी घटना में इनका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फैक्ट्री में काम करके लौट रहे थे मजूदर

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात 12.15 बजे के करीब मजदूर फैक्ट्री में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक ट्रक उन्हें चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अमजद और हसीम नाम के मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल दो अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से एक ने शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोविंदपुरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मजदूरों को टक्कर मारने बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ये भी पढ़ें- मरीज बजाता रहा पियानो और डॉक्टर्स ने कर दी ब्रेन सर्जरी, एम्स भोपाल में हुआ अनोखा और जटिल ऑपरेशन मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts