Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़वानी में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पलटी बस, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
बड़वानी में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पलटी बस, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल
बड़वानी। जिले के सेंधवा अनुविभाग के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजासन घाट में आज एक यात्री बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। घायलों को सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

एक की मौत, बच्चे-महिलाओं समेत 30 घायल

सेंधवा पुलिस के अनुसार, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट के मोड़ पर ऑटे से भरे ट्रक ने आगे चल रही निजी यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के चलते निजी यात्री बस पैदल जा रहे राहगीर को चपेट में लेते हुए पलट गई। ट्रक भी असंतुलित होकर पहाड़ में जा घुसा। घटना में पैदल जा रहे राहगीर राजमली निवासी मिस्त्री वास्कले (50) की मौत हो गई। बच्चे, महिलाओं समेत 30 लोग घायल हो गए।

बस को हटाकर आवागमन किया शुरू

घायलों को एंबुलेंस से करीब 16 किलोमीटर दूर सेंधवा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में ट्रक चल चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया था। उसे भी निकाल कर शासकीय अस्पताल लाया गया है। मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक जा रही बस को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर आवागमन को सुचारू किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts