🌤️
--Bhopal, India

अलीराजपुर में भीषण सड़क हादसा : कार अनियंत्रित होकर घर के पिलर से टकराई, दो युवकों की मौत

Follow on Google News
अलीराजपुर में भीषण सड़क हादसा : कार अनियंत्रित होकर घर के पिलर से टकराई, दो युवकों की मौत
मप्र के अलीराजपुर जिले में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क के पास घर के पिलर से टकराई। इस हादसे में आलीराजपुर के दो युवाओं की मौके पर मौत हो गई।

मकान के पिलर से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, तुषार मोदी (23) एवं संजय ओझा (20) दोनों अलीराजपुर के रहने वाले थे। ये कार क्रमांक एमपी 69 सी 0611 लेकर नानपुर मार्ग की ओर घुमने जा रहे थे। इस दौरान खंडवा-बड़ौदा हाईवे स्थित ग्राम गिराला फाटे पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर एक मकान के पिलर में जा घुसी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को पीएम के लिए भेजा

कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिलर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों का पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ये भी पढ़ें: इंदौर में तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; CCTV में कैद हुआ हादसा मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts