Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना रेलवे स्टेशन पर युवकों के बीच मारपीट, सामने खड़े रहे GRP-RPF जवान; Viral Video

सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे युवकों के बीच मारपीट हुई। चाय के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद लात-घूंसों तक पहुंच गया। मौके पर GRP और RPF जवानों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना रेलवे स्टेशन पर युवकों के बीच मारपीट, सामने खड़े रहे GRP-RPF जवान; Viral Video

सतना। मैहर में नवरात्र मेले के चलते रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ के बीच सतना रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यहां प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान रेल पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

चाय के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरने के बाद कुछ युवकों के बीच चाय के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते युवकों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

X Post

जवानों की मौजूदगी में दोबारा हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना मिलने पर रेल पुलिस के तीन जवान मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनकी मौजूदगी के बावजूद युवक एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। कुछ देर बाद जवान एक युवक को अपने साथ ले गए। इसके बाद बाकी युवकों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर GRP और RPF के चार जवान खड़े दिखाई देने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नवरात्र मेले के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मैहर में नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने और प्लेटफॉर्म पर जवानों की तैनाती मजबूत करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सतना रेलवे स्टेशन पर मारपीट की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के वायरल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि जब रेल पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे, तो मारपीट को रोकने के लिए समय पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल, घटना को लेकर रेल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर ही कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts