Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में महिला से दरिंदगी : पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप, पिकनिक पर गए थे, Video बनाकर दी धमकी

Follow on Google News
रीवा में महिला से दरिंदगी : पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप, पिकनिक पर गए थे, Video बनाकर दी धमकी
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पति के साथ पिकनिक पर गई महिला से गैंगरेप हो गया। आरोपियों ने पहले उनकी पिटाई की। फिर पति को पेड़ से बांधकर उसकी आखों के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार (21 अक्टूबर) की है। दंपती ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे और हाल ही में उनकी शादी हुई है। दोनों पिकनिक के लिए 21 अक्टूबर को भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। जहां शराब के नशे में पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से दरिंदगी की। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। वारदात के बाद आरोपियों दंपती को धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। सभी आरोपी और पीड़ित पति-पत्नी गुढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव के रहने वाले हैं।

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पूछताछ में एक आरोपी ने बताया, 21 अक्टूबर को हम 5 लोग गुढ़ के पास स्थित भैरव बाबा के मंदिर गए थे। जहां नहाने के बाद हमने खाना बनाया। मेरे साथियों ने मुझे गांजा और शराब पिला दी। जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा नशे में था। कुछ देर बाद लड़का-लड़की बाइक से आए और एक बढ़ी सी चट्टान के पीछे चले गए। इसके बाद हमने लड़की के साथ गलत काम किया। ये भी पढ़ें- Rewa Regional Industry Conclave : सीएम ने किया रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts