Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में महिला से गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, एक को रायपुर से पकड़ा; पिकनिक पर गए थे दंपति

Follow on Google News
रीवा में महिला से गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, एक को रायपुर से पकड़ा; पिकनिक पर गए थे दंपति
रीवा। जिले में अपने पति के साथ पिकनिक पर गई एक महिला के साथ कथित गैंगरेप मामले में शामिल सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले 5 लोगों और 21 अक्टूबर को गुढ़ तहसील में एक पिकनिक स्थल पर हुई इस घटना का वीडियो बनाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को छत्तीसगढ़ से पकड़ा

आरोपियों ने पहले दंपति की पिटाई की, फिर पति को पेड़ से बांधकर उसकी आखों के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा, ‘‘हमने शनिवार सुबह 8 आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। 5 कथित बलात्कारियों में से एक को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया।'' पुलिस के अनुसार, महिला की हाल में शादी हुई थी तथा पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है एवं वे अभी कॉलेज में हैं। रीवा मुख्यालय की डीएसपी हिमाली पाठक ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले 5 लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू हैं। उन्होंने कहा कि दंपति मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ थाने पहुंचे और उसी शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।

5 लोगों ने बारी-बारी से किया रेप

अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान के अनुसार, गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। डीएसपी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि फव्वारे के पास 5 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार (21 अक्टूबर) की है। दंपति ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे और हाल ही में उनकी शादी हुई है। दोनों पिकनिक के लिए 21 अक्टूबर को भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। जहां शराब के नशे में पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से दरिंदगी की। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। वारदात के बाद आरोपियों दंपति को धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। सभी आरोपी और पीड़ित पति-पत्नी गुढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें- रीवा में महिला से दरिंदगी : पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप, पिकनिक पर गए थे, Video बनाकर दी धमकी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts