Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ससुराल पहुंचते ही नवविवाहिता पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत, पति पर हत्या का आरोप

मैहर जिले के मिरगौती में नवविवाहिता काजल साकेत की गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। मां ने पति राजेंद्र साकेत पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ससुराल पहुंचते ही नवविवाहिता पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत, पति पर हत्या का आरोप
मृतका काजल साकेत।

रीवा। मैहर जिले के मिरगौती से गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाई गई नवविवाहिता काजल साकेत की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के गहरे निशान मिले हैं। मृतका की मां ने अपने दामाद राजेंद्र साकेत पर बेटी की बेरहमी से हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मझिगवां निवासी काजल की शादी 18 अप्रैल 2025 को मिरगौती निवासी राजेंद्र साकेत से हुई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे परिजन काजल को उसकी ससुराल छोड़कर आए थे।

24 घंटे में अन्य  व्यक्ति से मिली सूचना

इसके कुछ देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया और 24 घंटे के भीतर परिजनों को किसी अन्य व्यक्ति से उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर काजल के सिर, नाक, हाथ, पैर, कंधे और पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की डायरी संबंधित मैहर जिले के थाने भेजी जा रही है, जहां परिजनों के बयानों और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्ची और महिला की मौत

इनका कहना है

शनिवार सुबह ही बेटी को ससुराल छोड़ा था। ससुराल वालों ने फोन बंद करवा दिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमें सूचना तक नहीं दी गई। पति राजेंद्र ने ही धारदार हथियार से मारकर मेरी बेटी की जान ली है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

-अनूपा साकेत, मृतका की मां

ये भी पढ़ें: सतना: छात्रा को शारीरिक संबंध के लिए डाल रहा दबाव, गर्लफ्रेंड से पिटवाया; आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts