Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांसद जनार्दन मिश्रा बोले-विधायक अभय मिश्रा यौन विकृति से पीड़ित, स्टेपनी चोरी से शुरू किया था जीवन का सफर

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल के शवगृह को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधायक की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें यौन विकृतियों से पीड़ित बताया। सांसद ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पिता पर टिप्पणी को लेकर भी अभय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए।
सांसद जनार्दन मिश्रा बोले-विधायक अभय मिश्रा यौन विकृति से पीड़ित, स्टेपनी चोरी से शुरू किया था जीवन का सफर
सांसद जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा।

रीवा। संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में महिलाओं के शवों के साथ कथित गलत कृत्य संबंधी कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बयान पर विवाद गहरा गया है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें यौन विकृतियों से पीड़ित बताया।सांसद मिश्रा ने कहा कि कोई भी सामान्य व्यक्ति ऐसी अमर्यादित बात सोच भी नहीं सकता। यह केवल मानसिक दिवालियापन और विकृत मानसिकता का प्रमाण है।

कोतवाली में लगी रहती थी अपराधियों की तरह फोटो

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पिता पर विधायक द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल का कारोबार पूरी तरह ईमानदारी का था। अभय मिश्रा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने जीवन की शुरुआत गाड़ियों की स्टेपनी चोरी और स्टेट बैंक में जेबकतरी से की थी। पहले कोतवाली थाने में लंबे समय तक उनकी फोटो अपराधियों की तरह लगी रहती थी।

ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक से 1.49 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड मियम शेट्टी मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा

पोस्टमार्टम और मोर्चरी व्यवस्था पर दिया था विवादित बयान

सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा हाल ही में रीवा के संजय गांधी अस्पताल की पोस्टमार्टम और मोर्चरी व्यवस्था को लेकर दिए एक बेहद विवादित बयान के कारण विवादों में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी सुंदर महिला की मौत हो जाए और पोस्टमार्टम के दौरान उसके परिजन मौजूद न हों, तो शव के साथ दुष्कर्म तक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शव के पास खड़े रहने के लिए परिजनों से पैसे लिए जाते हैं। इन आरोपों के समर्थन में विधायक ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया था। यह बयान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान सामने आया था। बयान के बाद भाजपा और अन्य संगठनों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें: भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम का विरोध, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा प्रशासन अनुमति पर फिर से विचार करें

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts