Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
रीवा में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार
रीवा। मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जिले में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानें पूरा मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि घटना का एक वीडियो रविवार को सामने आया। करीब 25 दिन पहले हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। दोनों जंगल में बकरियों को चराने के लिए गई थीं। वहां घूम रहे कुछ लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों से बलात्कार किया और वीडियो बनाया। आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में उन्होंने किसी को बताया तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डर गई थीं, इसलिए उन्होंने इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और उनके परिवारों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाने के साथ-साथ इसे वायरल करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts