रीवा में तेज रफ्तार का कहर:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगड़ाल स्थित चोरहटा हवाई पट्टी के सामने शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

रीवा। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

हादसे में दो युवकों की गई जान

मृतक के परिजन संजय कोल ने बताया कि हादसे में छोटू कोल और दिलीप कोल की जान चली गई है, जबकि पंकज कोल गंभीर रूप से घायल है। तीनों रात के समय बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: दमोह: जेल में एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने दूसरे कैदी को नाखून मारा, मामूली विवाद के बाद घायल कैदी सागर रेफर

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

Breaking News

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, 2573 पैक्स समितियों में होंगे बड़े आयोजन

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज जारी है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts