दमोह:जेल में एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने दूसरे कैदी को नाखून मारा, मामूली विवाद के बाद घायल कैदी सागर रेफर

दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद के दौरान एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून दूसरे कैदी को लग गया। घायल बंदी को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया।
जेल में एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने दूसरे कैदी को नाखून मारा, मामूली विवाद के बाद घायल कैदी सागर रेफर

दमोह जिला जेल में रविवार दोपहर दो बंदियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस दौरान एक एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून दूसरे बंदी को लग गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत घायल बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे की जांच और इलाज के लिए सागर रेफर कर दिया गया। घायल बंदी की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। वह हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा है। वहीं दूसरा बंदी शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामले में जिला जेल में बंद है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और संबंधित बंदी का मेडिकल रिकॉर्ड भी जांचा।

कहासुनी होने पर हुआ विवाद

जेल उपाधीक्षक एमएल पटेल के अनुसार रविवार दोपहर एक बंदी जेल परिसर में हंगामा कर रहा था। उसे शांत कराने के दौरान उसकी दीपक सोनी से कहासुनी हो गई। जब जेल प्रहरी दीपक सोनी को बैरक से बाहर लेकर जा रहे थे तभी दूसरे बंदी का नाखून उसके शरीर पर लग गया।

ये भी पढ़ें: शहडोल में दर्दनाक हादसा : 3 साल के मासूम की कुएं में गिरकर मौत, घर के आंगन में खेलते वक्त हादसा

रिकॉर्ड जांच में सामने आई अहम जानकारी

घटना के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित बंदी का रिकॉर्ड खंगाला। जांच में पता चला कि जिस बंदी का नाखून घायल कैदी को लगा, वह एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए घायल बंदी को जिला अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, 2573 पैक्स समितियों में होंगे बड़े आयोजन

सागर किया गया रेफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर जांच और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए घायल बंदी को सागर स्थित आईआरटीसी सेंटर रेफर कर दिया। अब मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों की सलाह और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बंदी का इलाज जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts