रीवा : बुजुर्ग महिला का शव ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस... तो 4 बेटियां खाट पर लेकर पहुंची गांव, देखें VIDEO

Follow on Google News
रीवा : बुजुर्ग महिला का शव ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस... तो 4 बेटियां खाट पर लेकर पहुंची गांव, देखें VIDEO
मप्र में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जहां एक बुजुर्ग महिला के शव को 4 महिलाएं खाट पर लेकर अपने गांव जा रही है। ये मामला रीवा जिले का है। जहां एक 80 वर्षीय के शव को ले जाने के लिए ना तो परिजनों को एंबुलेंस मिली और ना ही शव वाहन नसीब हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: मप्र में एक शराब बोतल की कीमत पर दूसरी फ्री : शराब दुकानों पर लगी भीड़, ठेकेदार माल खपाने में लगे https://twitter.com/psamachar1/status/1509095151255187457?t=-6ymfd4O6Go_Dx39U0PiuQ&s=08

वृद्धा को अस्पताल ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार रीवा जिले के महसुआ गांव में मोलिया केवट (80) की तबीयत खराब थी। परिजनों ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई थी, लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद परिजन वृद्धा को खाट पर लेकर रायपुर कर्चुलियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: हादसे में उजड़ा परिवार : भाई-बहन समेत पिता की मौत, किड्स कॉलेज की बस ने मारी एक्टिवा को टक्कर

शव को खाट पर रखकर गांव ले गए

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने CHC में डॉक्टरों से शव वाहन की जानकारी ली, जिस पर सभी ने मना कर दिया। शव वाहन नहीं मिलने पर मृतक की बेटियों ने शव को खाट पर रखा और 5 किमी दूर गांव के लिए निकल पड़ीं। गांव के रास्ते में रायपुर कर्चुलियान थाना भी मौजूद है, लेकिन वहां भी महिलाओं को सहायता नहीं मिली। रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों ने वीडियो लिया जो सोसल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों को नसीब नहीं हो पा रहे शव वाहन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला मुख्यालय में सिर्फ रेडक्रॉस ही शव वाहन उपलब्ध कराया जाता है। कहीं शव ले जाने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। शव वाहन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में लोगों को मौत के बाद शव वाहन तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts