Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा एडिशनल एसपी भावना मरावी का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक; परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

रीवा की एडिशनल एसपी भावना मरावी का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने उनके संपर्क में मौजूद परिचितों और अधिकारियों को संदेश भेजकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। एएसपी ने लोगों से ऐसे संदेशों पर पैसे ट्रांसफर नहीं करने, संदिग्ध लिंक नहीं खोलने और फोन पर सीधे पुष्टि करने की अपील की है।
रीवा एडिशनल एसपी भावना मरावी का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक; परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
रीवा एडिशनल एसपी भावना मरावी

रीवा। साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। रीवा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) भावना मरावी का सोमवार को व्हाट्सऐप (WhatsApp) अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने अकाउंट पर कब्जा करने के बाद उनके संपर्क सूची में मौजूद परिचितों और अधिकारियों को संदेश भेजकर रुपयों की मांग शुरू कर दी है।

खुद आगाह किया-कोई पैसे मांगे तो  बिल्कुल नहीं दें

मामला सामने आने के बाद एडिशनल एसपी ने स्वयं लोगों को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि उनके नंबर से यदि पैसे मांगने का कोई संदेश प्राप्त होता है, तो बिल्कुल भी रकम ट्रांसफर न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और सीधे फोन कॉल कर पुष्टि करें।

ये भी पढ़ें: अब हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में होगी सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई

किसी  संदिग्ध लिंक को नहीं खोलें

मेरा व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है और ठग मेरे परिचितों को मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं। मेरे नंबर से आने वाले ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और पैसे न भेजें। किसी संदिग्ध लिंक को न खोलें और सीधे मुझसे फोन पर संपर्क कर पुष्टि करें।

-भावना मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने वापस लिए IAS विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts