Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में होगी सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई

जमीन घोटाले के आरोपों में निलंबित कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर मंगलवार को मप्र हाईकोर्ट की दूसरी बेंच सुनवाई करेगी। सोमवार को जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने मामले को उपयुक्त बेंच के समक्ष सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। 
अब हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में होगी सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई
फाइल फोटो

जबलपुर।जमीन घोटाले के आरोप में घिरी कटनी की सस्पेण्ड सीएसपी नेहा पच्चीसिया की याचिका पर अब मप्र हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में मं‍गलवार को सुनवाई होगी। सोमवार को जस्टिस हिमान्शु जोशी की सिंगल बेंच ने ये निर्देश दिए।

याचिका में दावा- झूठा फंसाया गया

गौरतलब है कि कटनी के कुठला थाने में दर्ज हुई एफआईआर को चुनौती देकर नेहा पच्चीसिया ने यह याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है। याचिका में दावा किया गया है कि उसे झूठा फंसाया गया है। इस मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दावा किया गया था कि नेहा पच्चीसिया विदेश भागने की फिराक में है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा पच्चीसिया पर भ्रष्टाचार के आरोप भी बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने वापस लिए IAS विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मंगलवार के लिए लिस्ट हुआ केस

सोमवार को आगे सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान बेंच ने पाया कि इस मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप हैं, जिसकी सुनवाई का रोस्टर उनके पास नहीं है। इस पर बेंच ने मामले को उपयुक्त बेंच के सामने मंगलवार को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: फर्जी जाति प्रमाणपत्रों से नौकरी करने वालों पर करो कार्रवाई,जनहित याचिका पर मप्र हाईकोर्ट ने दिए राज्य सरकार को आदेश

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts