Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rewa News : स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत, कई गंभीर घायल; छुट्टी होने पर घर के लिए निकल रहे थे स्टूडेंट्स

Follow on Google News
Rewa News : स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत, कई गंभीर घायल; छुट्टी होने पर घर के लिए निकल रहे थे स्टूडेंट्स
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई बच्चे उसके चपेट में आ गए। वहीं मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। जबकी अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकरी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की।

स्कूल से घर जा रहे थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढह गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जाने के लिए निकल रहे थे उसी वक्त जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिर। मलबे में 8 बच्चे और एक महिला दब गई। इनमें से 4 की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों और एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी। जर्जर दीवार बारिश और नमी को झेल नहीं पाई।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- ''आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु की खबर अत्यंत ही दुखद है। ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए। ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ।।ॐ शांति।।'' https://x.com/psamachar1/status/1819708749927330219

रीवा एसपी-कलेक्टर मौके पर पहुंचे

घायल बच्चों को गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतक बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। इधर, घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

इन बच्चों की हुई मौत

दीवार में दबने से अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता, मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता, अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति की मौत हो गई। ये भी पढ़ें- Bhopal News : दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश, करीबी दोस्त ने ही दिया था वारदात को अंजाम, 4 लूटेरे गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts