Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाराजगी घटी, मप्र के पर्यटकों को फिर रास आने लगा मालदीव

इस साल जनवरी में विवाद के बाद काफी घट गई थी बुकिंग, अब मप्र से हर माह 500-600 पैकेज बुक हो रहे
Follow on Google News
नाराजगी घटी, मप्र के पर्यटकों को फिर रास आने लगा मालदीव

नवीन यादव-इंदौर। इस साल के प्रारंभ में भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद के बाद वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अचानक आई भारी कमी अब बीते समय की बात होने लगी है। समुद्री द्वीपों का देश अब फिर से पर्यटकों की पसंद बनने लगा है। ऑफ सीजन बावजूद प्रदेश से हर माह 500-600 पैकेज बुक हो रहे हैं। उम्मीद है कि इस सीजन में हालात पहले ही की तरह हो जाएगें।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन बताते हैं, जनवरी में हुए विवाद के बाद मालदीव के लिए लोगों ने पूछताछ ही करना बंद कर दी थी, जबकि वह सीजन का समय था। आमतौर पर लोग इसके बजाए युरोप के लिए टूर प्लान कर रहे थे। लेकिन, अब मार्च-अप्रैल से पर्यटकों का रुझान फिर से मालदीव के लिए होने लगा है। अगर पूरे प्रदेश की बात की जाए तो हर माह करीब 500 से 600 पैकेज बुक हो रहे हैं। जबकि विवाद के पहले यह आंकड़ा 1000 से 1100 तक का था।

मप्र से मालदीव जाने वाले लोगों की संख्या

इंदौर      330 भोपाल    210 ग्वालियर  30 जबलपुर  30 (कुल संख्या 600 के आधार पर)

नए कपल सबसे अधिक ऐसी ही डेस्टिनेशन चुनते हैं जो खूबसूरत होने के साथ हर तरह की सुविधा से युक्त हों। इन दिनों यहां के लिए पैकेज भी काफी सस्ते हैं तो हर कोई चाहता है कि क्यों न ऐसी जगह भी घूमी जाए जो यादगार बन जाए। -केतन चौधरी व आयुषी चौधरी (कपल)

मालदीव के लिए हर तरह का पैकेज है। मुंबई-दिल्ली जैसे बड़े शहरों से माले के लिए सीधी उड़ान मिल जाती है। इसके बाद रिसॉर्ट के अनुसार पैकेज होते हैं। पैकेज 90 हजार प्रति व्यक्ति से लेकर 4 लाख प्रति व्यक्ति तक का है। इसे कस्टमाइज भी करते हैं। - हेमेन्द्र सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष, ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts