गणतंत्र दिवस 2026 :भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की ली गई सलामी

भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। 22 विभागों की झांकियों में प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को दिखाया गया।
भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की ली गई सलामी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली।

    समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान 22 विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को दिखाया गया।

    Twitter Post

    भोपाल में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां

    भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। उद्यानिकी विभाग की झांकी में प्रदेश की कृषि प्रगति को जीवंत रूप में दिखाया गया। इसमें लहसुन उत्पादन में पहला स्थान, संतरा उत्पादन में दूसरा स्थान और धनिया सहित मसालों व फलों के भरपूर उत्पादन को दर्शाया गया।

    आयुष विभाग की झांकी में आयुष पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसमें आयुष वीजा की अवधारणा, पंचकर्म, वेलनेस सेंटर, योग और आयुर्वेद से उपचार के दृश्य दिखाए गए। पचमढ़ी की प्राकृतिक पृष्ठभूमि के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

    स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

    Uploaded mediaUploaded mediaUploaded media
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts