Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज से बाबा महाकाल का श्रृंगार, मंदिर में बिखरी देशभक्ति की रोशनी

Follow on Google News
Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज से बाबा महाकाल का श्रृंगार, मंदिर में बिखरी देशभक्ति की रोशनी
उज्जैन। देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर को तिरंगे के रंग से सजाया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic day) पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल का तिरंगे के तीन रंगों में श्रृंगार किया गया। महाकाल से हुई राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत। बाबा महाकाल का दरबार में तिरंगामय हो गया। भगवान के मस्तक पर केसरिया मुख पर सफेद और कंठ पर हरी रंग की भांग अर्पित की गई।

देशभक्ति के रंग में रंगा महाकाल का दरबार

बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रत्येक त्योहार सबसे पहले मनाने की परंपरा है। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का दरबार देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। अल सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे व पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1750765618213671029[/embed]

राष्ट्रीय ध्वज किया धारण

भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प और राष्ट्रीय ध्वज धारण किया। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts