भोपाल एम्स में 4 लाख की ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंठी; सिक्योरिटी गार्ड बनाने का दिया था झांसा

भोपाल एम्स में 4 लाख की ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंठी; सिक्योरिटी गार्ड बनाने का दिया था झांसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो महिलाओं ने करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ने आधा दर्जन लोगों से पैसे लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद बागसेवनिया पुलिस ने गुरुवार देर रात एफआईआर दर्ज की।

    आरोपी महिलाएं खुद एम्स में काम करती हैं

    पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी देवेंद्र कुमार (37) एम्स में सिक्योरिटी गार्ड है। आरोपी रुबीना बी भी सिक्योरिटी गार्ड है और दूसरी महिला रिहाना बी एम्स में हाउसकीपिंग का काम करती है। दोनों ने देवेंद्र की बहन समेत कई लोगों से नौकरी दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली।

    वर्दी देकर बोलीं- जल्द होगी ज्वाइनिंग

    मार्च महीने में दोनों महिलाओं ने पैसे अपने बैंक खातों में जमा कराए। इसके बाद पीड़ितों को सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी भी थमा दी और कहा कि जल्द ही ज्वाइनिंग होगी। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। परेशान होकर देवेंद्र समेत अन्य लोग पुलिस के पास पहुंचे।

    सिक्योरिटी एजेंसी ने किया खुलासा

    पुलिस ने जब सिक्योरिटी एजेंसी से पूछताछ की तो पता चला कि एजेंसी का इन महिलाओं से कोई संबंध नहीं है। यह साफ हो गया कि मामला ठगी का है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी बाकी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts