Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग में युवक ने ब्लेड से काटा गला, सगाई टूटने से डिप्रेशन में था; बाथरूम में मिला शव

दुर्ग में युवक ने ब्लेड से काटा गला, सगाई टूटने से डिप्रेशन में था; बाथरूम में मिला शव
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम भूपेंद्र कुमार सेन (30) है। वह अहिवारा वार्ड क्रमांक-2 का रहने वाला था और किराना दुकान चलाता था। सुबह घर के बाथरूम से देर तक बाहर न निकलने पर परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

    दो बार टूटी सगाई, बढ़ा तनाव

    परिजनों के मुताबिक, भूपेंद्र की 6 महीने पहले सगाई टूटी थी। डेढ़ महीने पहले दूसरा रिश्ता तय हुआ, लेकिन वह भी टूट गया। इसके बाद नए रिश्ते नहीं आ रहे थे, जिससे वह तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा था।

    चुपचाप रहने लगा था भूपेंद्र

    भूपेंद्र अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था। दुकान में भी उसकी रुचि कम हो गई थी। घरवालों ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी परेशानी खुलकर कभी नहीं बताई।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलने पर नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts