Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर... वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ, दोनों ने 20 साल तक नहीं की थी बात; जानें वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 69 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और पर्सनालिटी के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वे हमेशा ही इवेंट और पार्टियों में अपने लुक की वजह से लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। इसी बीच एक बार फिर रेखा को एक वेडिंग रिसेप्शन में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में देखा गया है। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनकी सादगी है। वायरल हो रहे एक वीडियो में रेखा बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते नजर आ रहीं हैं।
रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा वेडिंग रिसेप्शन की लाइमलाइट में रहे। इसकी वजह उनका वायरल हो रहा वीडियो है। जब दोनों आमने-सामने आए तो सबकी नजरें उन दोनों पर टिक गईं। रेखा ने सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए, इसके बाद अभिनेता ने उनको गले लगा लिया। वहीं रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी गले लगाया।
फैंस ने दिखाया प्यार
पैपराजी ने इस मोमेंट को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया, जिसपर अब लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि, आप कितने ही बड़े क्यों न हो जाओ लेकिन संस्कार ऐसे ही होने चाहिए। एक यूजर ने लिखा- रेखा जी रिस्पेक्ट बटन। एक नेटिजन ने कमेंट किया- ये है बड़े स्टार जो आज भी रिस्पेक्ट देते हैं और आज के बाप रे बाप। फैंस को दोनों की सादगी और आपसी प्यार काफी पसंद आया। फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। देखें वीडियो...




















