PlayBreaking News

आप में बगावत:7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- ये तो बस शुरुआत है...

आम आदमी पार्टी में सियासी भूचाल आ गया है, जब राज्यसभा के सात सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इनमें से तीन सांसदों ने तुरंत भाजपा जॉइन कर ली, जबकि अन्य ने भी संकेत दे दिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद सियासत तेज हो गई है और बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी।
Follow on Google News
7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- ये तो बस शुरुआत है...

आप के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर बड़ा सियासी संकट खड़ा कर दिया है। इनमें से तीन सांसदों ने बीजेपी जॉइन कर ली, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान के बाद संकेत मिल रहे हैं कि आगे और भी बड़े बदलाव हो सकते हैं।

आप में एक साथ 7 सांसदों का इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के भीतर अचानक आई इस बगावत ने सभी को चौंका दिया है। राज्यसभा के सात सांसदों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन नेताओं में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पार्टी के अंदर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था। एक साथ इतने बड़े स्तर पर इस्तीफे ने AAP की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकार इसे पार्टी के लिए गंभीर संकट मान रहे हैं। आने वाले समय में इसका असर और स्पष्ट हो सकता है।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय, पैटरनिटी लीव और 28 दिन रिचार्ज! राघव चड्ढा के वो एजेंडे सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड

तीन सांसदों ने तुरंत थामा बीजेपी का थामन

पार्टी छोड़ने के बाद तीन सांसदों ने बिना देर किए बीजेपी का दामन थाम लिया। यह कदम इस पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा अहम बना देता है। बाकी चार सांसदों ने भी संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही अपना अगला फैसला ले सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा को फायदा होगा या नहीं ये तो बाद की बात है, लेकिन विपक्ष इसे लेकर भाजपा पर आरोप भी लगा रहा है विपक्ष का कहना है कि वह दूसरी पार्टियों में सेंध लगा रही है। वहीं भाजपा इसे नेताओं का स्वैच्छिक निर्णय बता रही है। इससे राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया है।

Twitter Post

नितिन नवीन का बड़ा बयान 

पश्चिम बंगाल के बारानगर में रोड शो के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है, आगे आगे देखिए होता है क्या।' उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे AAP में और बड़े टूट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आने वाले दिनों में और नेता भी पाला बदल सकते हैं। इस बयान ने विपक्ष की चिंताएं बढ़ा दी हैं। साथ ही यह संकेत भी दिया है कि सियासत में अभी और हलचल बाकी है।

ये भी पढ़ें: प्यार, जलन और साजिश : पूर्व रिसेप्शनिस्ट निकली साजिशकर्ता, होटल में बेटे और उसके दोस्त से कराया गैंगरेप

पंजाब की राजनीति पर भी पड़ सकता है असर 

इस घटनाक्रम का असर पंजाब की राजनीति पर भी पड़ सकता है, जहां आप की सरकार है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बगावत पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। वह विधायकों के साथ जाकर अपना पक्ष रखेंगे और बीजेपी में शामिल हुए सांसदों के रिकॉल की मांग करेंगे। इससे साफ है कि मामला अब संवैधानिक स्तर तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts