Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Alpha Teaser Out :'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाईं आलिया भट्ट; ऋतिक रोशन के कैमियो से खास बनी फिल्म

आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में आलिया दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि ऋतिक रोशन कैमियो करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाईं आलिया भट्ट; ऋतिक रोशन के कैमियो से खास बनी फिल्म

यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

एक खास मिशन के लिए तैयार की गई है आलिया का किरदार

टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार किया जाता है और कठिन ट्रेनिंग दी जाती है।

/img/15/1781103496743

टीजर में बॉबी देओल उनके पिता के किरदार में दिखाई देते हैं। वह आलिया को 'अल्फा' नाम के एक गुप्त कार्यक्रम से परिचित कराते हैं, जिसे भारत की अगली पीढ़ी के सैनिक तैयार करने के लिए बनाया गया है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म

'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। यह इस यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिला किरदार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'वॉर' के लोकप्रिय किरदार कबीर के रूप में कैमियो करते दिखाई देंगे।

/img/15/1781103688932

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सीधे ओटीटी पर आ सकती है आलिया की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’: YRF यूनिवर्स में बड़ा बदलाव!

बॉबी देओल ने खारिज की अनबन की खबरें

हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बॉबी देओल ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है।

टीवी शो 'आप की अदालत' में उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस तरह की खबरों का स्क्रीनशॉट मिला तो वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि लोग बिना वजह ऐसी बातें बना देते हैं।

आलिया की तारीफ करते नहीं थके बॉबी

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि आलिया बेहद मेहनती, प्रोफेशनल और शानदार अभिनेत्री हैं। बॉबी ने बताया कि एक्शन और फाइट सीक्वेंस के लिए आलिया पूरी तैयारी के साथ सेट पर पहुंचती हैं और अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहती हैं।

'अल्फा' के बाद आएंगी स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्में

YRF स्पाई यूनिवर्स में 'अल्फा' के बाद 'पठान 2' और 'टाइगर वर्सेस पठान' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर 'पठान 2' की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और इसे स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म माना जा रहा है।

वहीं, सलमान खान और शाहरुख खान को साथ लाने वाली 'टाइगर वर्सेस पठान' को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म को फिलहाल रोकने की बात कही गई है, जबकि कुछ के अनुसार प्रोजेक्ट केवल अस्थायी रूप से होल्ड पर रखा गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts