Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RBI Bomb Threat : अब रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल; जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Follow on Google News
RBI Bomb Threat : अब रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल; जांच में जुटी मुंबई पुलिस
मुंबई। देश में धमकी भरे कॉल और ई-मेल आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर गुरुवार की दोपहर को रूसी भाषा में धमकी भरा ई-मेल आया। इस मेल में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को विस्फोटकों से उड़ाने के लिए धमकी दी गई है। माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रूसी भाषा में आया धमकी भरा मेल

यह मेल रूसी भाषा में होने की वजह से एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। किसी ने वीपीएन के जरीए तो मेल नहीं किया है, इसे लेकर IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाकों की जांच की गई।

पिछले महीने भी RBI को मिली थी धमकी

पिछल महीने भी भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था और उसने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया था। उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी। धमकी देने वाला यह कहते हुए फोन रख दिया था कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।

दिल्ली के स्कूलों को भी मिली बम की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को भी आज यानि 13 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आया है। इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान इन स्कूलों की जांच करने पहुंचे। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, उनमें ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल शामिल हैं। 5 दिन पहले भी करीब 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था, जिसमें बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की गई थी। ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : देर रात आया ईमेल, 5 दिन में दूसरी घटना; पिछले हफ्ते 40 स्कूलों को मिला था Threat मेल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts