Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RBI:रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल का रहेगा कार्यकाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रोहित जैन को नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए होगी और यह 3 मई या उसके बाद से प्रभावी मानी जाएगी।
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल का रहेगा कार्यकाल

अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने रोहित जैन को RBI का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए होगी और यह 3 मई या उसके बाद से प्रभावी मानी जाएगी। जैन मौजूदा डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है।

RBI में लंबा अनुभव, 2020 से थे कार्यकारी निदेशक

रोहित जैन दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने सुपरविजन विभाग में रिस्क, एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट जैसे अहम क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली। करीब तीन दशकों के करियर में उन्होंने बैंकिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और सुपरविजन जैसे कई महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट्स में काम किया है, जिससे उन्हें सिस्टम की गहरी समझ हासिल है।

इंटरव्यू के बाद लगा नाम पर मुहर

केंद्र सरकार ने पिछले महीने डिप्टी गवर्नर पद के लिए चार कार्यकारी निदेशकों का इंटरव्यू लिया था। इनमें से रोहित जैन के नाम को अंतिम मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट, यात्रियों को बड़ी राहत

मजबूत शैक्षणिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड

रोहित जैन ने कॉमर्स में मास्टर डिग्री (M.Com) और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया है। इसके अलावा उन्होंने बैंकिंग रिस्क और रेगुलेशन में इंटरनेशनल सर्टिफिकेट (ICRR) और CAIIB जैसी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन भी हासिल की है। वे एक सर्टिफाइड बैंक ट्रेनर भी हैं।

RBI में चार डिप्टी गवर्नर का सिस्टम

RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो की नियुक्ति संस्थान के भीतर से प्रमोशन के जरिए होती है। रोहित जैन इस श्रेणी में आते हैं। इससे पहले एस सी मुर्मू को अक्टूबर 2025 में इसी तरह प्रमोट किया गया था। वहीं अन्य दो डिप्टी गवर्नर बाहरी क्षेत्रों से आते हैं। फिलहाल पूनम गुप्ता और स्वामीनाथन जे. इस पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: बिना रुके टोल पेमेंट: भारत में शुरू हुआ पहला बैरियर-लेस MLFF सिस्टम, 120 की स्पीड पर भी नहीं लगेगा ब्रेक

इन अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलने के संकेत

रोहित जैन को टी रबी शंकर के कुछ प्रमुख विभागों का प्रभार मिलने की संभावना है। इनमें फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन, फॉरेन एक्सचेंज और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम जैसे अहम सेक्टर शामिल हैं। हालांकि RBI जल्द ही उनके पोर्टफोलियो की आधिकारिक घोषणा करेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts