Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिना रुके टोल पेमेंट:भारत में शुरू हुआ पहला बैरियर-लेस MLFF सिस्टम, 120 की स्पीड पर भी नहीं लगेगा ब्रेक

भारत में देश का पहला बैरियर-लेस MLFF टोल सिस्टम शुरू हो गया है जो आपको टोल प्लाजा पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से भी बिना रुके निकलने की सुविधा देगा।
भारत में शुरू हुआ पहला बैरियर-लेस MLFF सिस्टम, 120 की स्पीड पर भी नहीं लगेगा ब्रेक

नितिन गडकरी ने भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लॉन्च कर दिया है। यह नई तकनीक सूरत-भरूच सेक्शन के NH-48 पर चोर्यासी टोल प्लाजा से शुरू की गई है। इस सिस्टम के जरिए अब वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे जिससे लंबी लाइनों और जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

Twitter Post

क्या है MLFF बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम

MLFF (मल्टी-लेन फ्री फ्लो) एक ऐसी आधुनिक टोलिंग तकनीक है जिसमें पारंपरिक टोल प्लाजा की तरह बैरियर नहीं होते। इसकी जगह हाई-टेक सेंसर और कैमरों से लैस ओवरहेड स्ट्रक्चर लगाया जाता है जो गुजरते वाहनों की पहचान खुद ही कर लेता है। यह सिस्टम 120 किमी/घंटा की स्पीड से गुजरने वाली गाड़ियों को भी बिना रुके टोल पेमेंट की सुविधा देता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली EV पॉलिसी 2026: ईवी खरीद पर बड़ी राहत, जानें गाड़ियां खरीदने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

FASTag और ANPR तकनीक का इस्तेमाल

इस सिस्टम में FASTag को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक के साथ जोड़ा गया है।

  • AI आधारित कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़ते हैं
  • RFID रीडर FASTag स्कैन करते हैं
  • टोल की रकम सीधे बैंक अकाउंट से कट जाती है

अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है या काम नहीं कर रहा है तो कैमरे नंबर प्लेट के जरिए पहचान कर वाहन मालिक को ई-नोटिस भेज दिया जाएगा।

क्या होंगे इसके फायदे

इस नई तकनीक से कई बड़े फायदे मिलने का दावा किया गया है:

  • टोल पर रुकने की जरूरत खत्म, यात्रा समय कम होगा
  • हाईवे पर जाम में कमी आएगी
  • ईंधन की बचत होगी
  • प्रदूषण घटेगा
  • टोल संचालन में मानव हस्तक्षेप कम होगा

ये भी पढ़ें: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! 4 साल बाद बढ़ सकते हैं दाम, कच्चा तेल 126 डॉलर के पार पहुंचा

हाईवे सिस्टम के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

सरकार के मुताबिक MLFF सिस्टम देश के टोल सिस्टम के डिजिटलीकरण और नेशनल हाईवे को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक अपग्रेड करने की दिशा में बड़ा कदम है। गडकरी ने कहा कि यह तकनीक आम लोगों के सफर को आसान बनाएगी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी क्योंकि इससे माल ढुलाई तेज और ज्यादा प्रभावी होगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts