Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स का जन्मदिन आज, टाटा ने सबसे सस्ती कार बनाई तो धीरूभाई की कंपनी जिंदगी का हिस्सा

Follow on Google News
भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स का जन्मदिन आज, टाटा ने सबसे सस्ती कार बनाई तो धीरूभाई की कंपनी जिंदगी का हिस्सा
आज 28 दिसंबर को भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स रतन टाटा और धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन है। रतन टाटा ने मिडिल क्लास को सबसे सस्ती कार दी तो धीरूभाई अंबानी ने ऐसी कंपनी बनाई जिसके बनाए प्रोडक्ट्स सुबह से रात तक हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं।

रतन टाटा का 87वां जन्मदिन

रतन टाटा एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने विरासत में मिले कारोबार को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। रतन टाटा ने देश की पहली स्वदेशी कार इंडिका और सबसे सस्ती कार नैनो बनाकर मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भारतीय परिवारों को स्कूटर पर परिवार के साथ भीगते देख उनके मन में नैनो कार बनाने का ख्याल आया था। ये परिवार रिस्क लेकर सड़क पर चलते थे, जिन्हें सुरक्षित सफर देने के लिए छोटी और सस्ती कार का आइडिया आया था। वहीं रतन टाटा ने विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को पोर्टफोलियो में जोड़ा।  रतन टाटा को 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है, जबकि 2000 में उन्हें पद्म भूषण भी दिया गया था। पद्म विभूषण, पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा का निधन 86 की उम्र में इसी साल 9 अक्टूबर को हुआ।

धीरूभाई अंबानी की कंपनी बनी जिंदगी का हिस्सा 

धीरूभाई अंबानी का ये 92वां जन्मदिन है। भारत को टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में आत्मनिर्भर बनाने में धीरूभाई अंबानी का सबसे बड़ा योगदान रहा है।  उन्होंने कपड़े के कारोबार से अपनी शुरुआत की और रिलायंस नाम की एक ऐसी कंपनी बना दी, जो एनर्जी, रिटेल, मीडिया-एंटरटेनमेंट, डिजिटल सर्विस जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है। देश के हर एक इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसके प्रोडक्ट्स सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात में सोने तक हमारी जिंदगी में शामिल हैं। 2016 में धीरूभाई अंबानी को पद्म विभूषण प्रदान किया गया था। धीरूभाई का जन्म 28 दिसंबर 1932 और निधन 6 जुलाई 2002 को हुआ था।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts