Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ratan Tata Health Update : रतन टाटा ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं, रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए आया अस्पताल

Follow on Google News
Ratan Tata Health Update : रतन टाटा ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं, रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए आया अस्पताल
मुंबई। उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन (86) ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद कहा कि वह ठीक है और ज्यादा उम्र के कारण चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा- चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने अपने आईसीयू में भर्ती होने के दावों को अफवाह करार दिया है।

घबराने वाली कोई बात नहीं

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह'' करार देते हुए टाटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं।'' टाटा ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि वे ‘‘गलत जानकारी फैलाने से बचें।''

आईसीयू में भर्ती होने की थी खबर

दरअसल, इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। लो बीपी के बाद अस्पताल लाया गया था। इस पर सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह सामान्य जांच के लिए अस्पताल आए थे।

पद्म विभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित हैं रतन टाटा

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। रतन नवल टाटा एक भारतीय व्यापारी, निवेशक, दानवीर और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन रह चुके हैं। वे भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुके हैं। वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं।

रतन टाटा को अब तक मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

  • पद्म विभूषण – 2008
  • पद्म विभूषण – 2000
  • CNN-IBN Indian of the Year in Business- 2006
  • आईएसीसी ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – 4 अक्टूबर, 2020
  • लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा को असम का सर्वोच्च -17 फरवरी, 2022
  • रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – 28 अप्रैल, 2023
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts