Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'हम दो से तीन हो गए'!रश्मिका-विजय देवरकोंडा की लाइफ में आ रहा नया मेहमान?

शादी के महज एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों के सेंटर में हैं। रश्मिका के एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट अब हम तीन हो गए ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस इस लाइन को प्रेग्नेंसी का इशारा मान रहे हैं और लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।
रश्मिका-विजय देवरकोंडा की लाइफ में आ रहा नया मेहमान?
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्मी दुनिया में कभी प्यार कहानी बनता है, तो कभी एक पोस्ट से नई कहानी जन्म ले लेती है। कुछ ऐसा ही इस वक्त साउथ के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के साथ हो रहा है। शादी के ठीक एक महीने बाद, एक छोटी-सी लाइन ने सोशल मीडिया पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है।

    एक पोस्ट जिसने बढ़ा दी हलचल

    हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह और विजय साथ नजर आ रहे हैं और उनके आसपास एक पीले फूल का खूबसूरत ग्राफिक्स घूमता दिखता है। लेकिन असली चर्चा वीडियो नहीं, बल्कि उसका कैप्शन बना। रश्मिका ने लिखा  अब हम तीन हो गए… बस फिर क्या था फैंस के दिमाग में सवालों की आंधी चल पड़ी।

    यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer : अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

    /img/99/1775286707828

    क्या प्रेग्नेंट हैं रश्मिका?

    जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, कमेंट सेक्शन में बधाइयों और सवालों की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने इसे खुशखबरी मान लिया, तो कुछ सीधे पूछने लगे क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने लिखा क्या ये नन्हे मेहमान का संकेत है? वहीं दूसरे ने पूछा क्या हम गुड न्यूज सुनने वाले हैं?
    हालांकि, अभी तक ना रश्मिका और ना ही विजय की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है।

    /img/99/1775286724676
    /img/99/1775286727930
    /img/99/1775286731156

    प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है वीडियो

    इस पूरे मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट में Terribly Tiny Post और Rashmika & Ru जैसे कुछ खास अकाउंट्स को टैग किया है। यही वजह है कि अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वीडियो किसी नए प्रोजेक्ट, वेब सीरीज या ब्रांड कैंपेन का हिस्सा हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: Horror Movies : हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं? The Conjuring, Annabelle से The Shining तक रोंगटे खड़े कर देंगी ये मूवीज

    संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह किसी फैमिली या बच्चों की थीम पर आधारित कंटेंट हो, जिसमें हम तीन का मतलब कुछ और ही हो। ऐसे में पूरा मामला सिर्फ अटकलों पर टिका हुआ है।

    एक महीने पहले हुई थी रॉयल शादी

    बात करें इस कपल की शादी की, तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी रचाई थी। यह शादी ITC मीमेंटोज होटल में बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने पहले पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की और फिर कोडवा स्टाइल वेडिंग भी की, जिसने इस समारोह को और खास बना दिया।

    Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

    रिसेप्शन में जुटे बड़े सितारे

    शादी के बाद इस कपल ने हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन रखा। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए, जैसे अल्लू अर्जुन, राम चरण और नागार्जुन।

    /img/115/1772789880740

    रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रश्मिका, शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में भी दिखेंगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts