Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Horror Movies :हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं? The Conjuring, Annabelle से The Shining तक रोंगटे खड़े कर देंगी ये मूवीज

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो The Conjuring, Annabelle, Insidious और The Black Phone जैसी खौफनाक फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं। जानिए ये फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और क्यों इन्हें सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है।
हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं? The Conjuring, Annabelle से The Shining तक रोंगटे खड़े कर देंगी ये मूवीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आपको डरावनी फिल्में देखना पसंद है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी हॉरर फिल्में मौजूद हैं जो अपने डरावने सीन्स और जबरदस्त सस्पेंस से आपको पूरी तरह बांधे रखती हैं। ‘द कंज्यूरिंग’ से लेकर ‘द शाइनिंग’ तक, इन फिल्मों की कहानी और माहौल आपकी धड़कनें तेज कर देंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन हॉरर फिल्मों के बारे में और इन्हें आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 👻🍿

    ‘द कंज्यूरिंग’

    ‘द कंज्यूरिंग’ को हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स वॉन ने किया है। फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन और रॉन लिविंगस्टन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    ‘एनाबेल’

    साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनाबेल’ एक खौफनाक गुड़िया की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गुड़िया के जरिए कुछ लोगों की जिंदगी डर और परेशानियों से भर जाती है। फिल्म में एनाबेल वॉलिस, वार्ड हॉर्टन और अल्फ्रे वुडार्ड नजर आए हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें: संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

    ‘द शाइनिंग’

    साल 1980 में रिलीज हुई ‘द शाइनिंग’ हॉरर सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इसका निर्देशन स्टेनली कुब्रिक ने किया था। यह फिल्म स्टीफन किंग के उपन्यास ‘द शाइनिंग’ पर आधारित है। फिल्म में जैक निकोलसन, शेली डुवैल, डैनी लॉयड और स्कैटमैन क्रॉथर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    ‘द बाबाडूक’

    ‘द बाबाडूक’ एक मां और उसके बेटे की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक रहस्यमयी किताब ‘मिस्टर बाबाडूक’ की वजह से डरावनी घटनाओं में फंस जाती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें: 'भगवान राम' की पहली झलक! हनुमान जयंती पर आया ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर ने किया अयोध्या में प्रवेश

    ‘द डिसेंट’

    ‘द डिसेंट’ एक ब्रिटिश हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी छह महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गुफा की खोज के दौरान अंदर फंस जाती हैं। इसके बाद उनके साथ खौफनाक घटनाएं होने लगती हैं। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    ‘इंसिडियस’

    ‘इंसिडियस’ एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका निर्देशन भी जेम्स वॉन ने किया है। फिल्म में ‘द फर्दर’ नाम की एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां आत्माएं रहती हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें: 'हेरा फेरी 3' फिर फंसी संकट में: राइटर रोहन शंकर ने छोड़ा प्रोजेक्ट, प्रियदर्शन के निर्देशन पर भी संशय

    ‘द ब्लैक फोन’

    साल 2021 में आई ‘द ब्लैक फोन’ एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन स्कॉट डेरिकसन ने किया है। फिल्म में एथन हॉक ने ‘द ग्रैबर’ नाम के सीरियल किलर का किरदार निभाया है, जो बच्चों का अपहरण करता है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts