Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े कैप्सूल वाहन में पीछे से घुसा ट्रक, दो लोगों की मौत

अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 स्थित बुरहानपुर रोड पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े कैप्सूल वाहन में पीछे से तेज रफ्तार लकड़ी लदे आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई।
अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा

अनूपपुर। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और दोनों के शव केबिन में ही फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक चालक और सहयोगी की मौके पर मौत

कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान आयशर ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद और उसके सहयोगी मोहम्मद सुल्तान (उम्र करीब 35 से 40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले स्थित पलवाड़ा गांव के निवासी थे। यह ट्रक ओडिशा से लकड़ी लोड कर छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ होते हुए अनूपपुर की ओर जा रहा था।

ये भी पढ़ें: घंसौर में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम

डीजल खत्म होने पर सड़क किनारे खड़ा था कैप्सूल वाहन 

पुलिस जांच के अनुसार, उमरिया जिले के नौराजाबाद निवासी चालक शुक्कु कोल का बलकर डीजल खत्म होने के कारण बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ा था। प्रारंभिक आशंका है कि रात के अंधेरे में आयशर चालक सड़क किनारे खड़े बलकर को देख नहीं पाया और वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से जा भिड़ा।

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचका

टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक व सहयोगी के शव केबिन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाल लिया गया।

Breaking News

कटिंग मशीन से निकाला गया दूसरा शव

दूसरे शव को निकालने के लिए कटिंग मशीन और कटर मास्टर बुलाया गया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts