Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shreyas Iyer :अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

मैच नियमों के अनुसार, पंजाब ने 20 ओवर फेंकने में ज्यादा समय लिया। यह इस सीजन में पंजाब का दूसरा स्लो ओवर रेट है। ऐसे में टीम द्वारा अनुशासन न बरतने पर टीम को इस बार कड़ी सजा मिली है।
अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स ने अपने सीजन का आगाज जीत के साथ किया है। पहले मैच में अय्यर की कप्तानी में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। पंजाब ने यह मैच 5 विकेट से जीता है। हालांकि पंजाक की कमान संभाल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह लीग महंगी साबित हो रही है। ये लगातार दूसरा मौका है जब BCCI ने अय्यर पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना ठोका है। इतना ही नहीं इस बार अय्यर के साथ टीम पर भी एक्शन हुआ है।

    अय्यर पर दूसरी बार BCCI का एक्शन

    चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम को 210 रनों का टारगेट मिला था। जिसे टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किए। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जहां बल्लेबाजी के लिए पंजाब के न्योते पर आई चेन्नई ने पहली पारी में दमदार बैंटिंग दिखाई। हालांकि मैच नियमों के अनुसार, पंजाब ने 20 ओवर फेंकने में ज्यादा समय लिया। यह इस सीजन में पंजाब का दूसरा स्लो ओवर रेट है। ऐसे में टीम द्वारा अनुशासन न बरतने पर टीम को इस बार कड़ी सजा मिली है।

    यह भी पढ़ें: विवादों में IPL एंकर साहिबा बाली ; पाकिस्तान की तारीफ और 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी, वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर जारी हुआ बयान

    इस जुर्माने की ऑफिशियल जानकारी IPL की ओर से सोशल मीडिया के पर साझा की गई, जिसमें लिखा गया कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सहित पूरी टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण दोषी ठहराया गया है। क्योंकि यह पंजाब का दूसरा अपराध है इस वजह से इसे IPL की आचार संहित के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है जो मिनिमम ओवर रेट से संबंधित है।

    अय्यर के ऊपर 24 लाख का जुर्माना और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे दूसरे खिलाड़ियों पर 12 लाख की पैनल्टी लगाई गई है। इनमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: संजीव गोयनका पर खुलकर बोले शमी ; हर मालिक को अपने खिलाड़ी से उम्मीद : उनका पजेसिव होना गलत नहीं...

    तीसरी बार गलती की तो ये होगा?

    अगर कोई फ्रेंचाइजी की कप्तान तीसरी बार स्लो ओवर रेट में पाया जाता है। ऐसे में उन पर मैच फीस का जुर्माने की राशि 5 लाख रुपय बढ़कर 30 लाख रुपए लगाई जाएगी। साथ ही प्लेइंग-11 में शामिल दूसरे खिलाड़ियों पर 12- 12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 % जुर्माना लगाया जाएगा।

    श्रेयस की कप्तानी पारी, टीम 1 गेंद पहले जीती

    210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन असली गेम-चेंजर कप्तान श्रेयस अय्यर साबित हुए। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़कर टीम को जीत की राह पर ला दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह पंजाब की ओर मोड़ दिया।अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। वहीं प्रियांश आर्या ने महज 11 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच को लगभग खत्म कर दिया। कूपर कोनोली ने भी 22 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इन पारियों की बदौलत पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली।

    Featured News

    ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू

    सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।दूसरी ओर संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा। वह लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts