Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा जांच में बड़ा खुलासा!CCTV में दिखीं गड़बड़ियां, SIT रिपोर्ट ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती से जुड़े मामले में SIR की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। जांच में कथित तौर पर नकदी छिपाने और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं।
Follow on Google News
CCTV में दिखीं गड़बड़ियां, SIT रिपोर्ट ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी के आरोप, जांच में बड़ा खुलासा।

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी और गबन मामले की जांच कर रही SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट ने कई अहम खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गणना कक्ष में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर नकदी में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। जांच टीम ने CCTV फुटेज, कर्मचारियों के बयान और बैंक खातों की जांच के आधार पर कई कमियां सामने रखी हैं।

CCTV फुटेज में दिखीं कथित गड़बड़ियां

SIT की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच के CCTV Footage में गणना कक्ष के अंदर कुछ कर्मचारियों द्वारा नोटों की गड्डियां और नकदी छिपाने के मामले सामने आए हैं। जांच में करीब 70 संदिग्ध घटनाओं का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कर्मचारियों को कपड़ों, जेबों और जूतों में पैसे छिपाते हुए देखा गया। जांच टीम का कहना है कि ये घटनाएं किसी एक दिन तक सीमित नहीं थीं बल्कि बार बार दोहराए जाने वाले तरीके की ओर इशारा करती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में मिली कई कमियां

SIT ने अपनी रिपोर्ट में गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की नियमित तलाशी नहीं होती थी और निजी सामान अंदर ले जाने पर भी पर्याप्त नियंत्रण नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि CCTV रिकॉर्डिंग केवल 45 दिनों तक सुरक्षित रखी जाती थी, जबकि पहले की ऑडिट रिपोर्ट में इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सलाह दी गई थी। SIT ने कहा कि अगर रिकॉर्ड ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता तो पुराने मामलों की जांच और बेहतर तरीके से की जा सकती थी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव : चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा बने नए महासचिव

बैंक खातों और पैसों के लेनदेन पर नजर

SIT Report में बताया गया है कि कुछ कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में उनकी आय की तुलना में ज्यादा नकद जमा और वित्तीय लेनदेन पाए गए हैं। जांच एजेंसी ने इन मामलों में आगे विस्तृत वित्तीय जांच की जरूरत बताई है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच शुरू होने से पहले करीब 78.94 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा और कुछ आभूषण बरामद किए गए थे। इसके अलावा गणना कक्ष के पास बने बाथरूम से भी करीब 2.25 लाख रुपये मिलने की बात कही गई है।

छह कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश

SIT ने रिपोर्ट में छह गणना कर्मचारियों के खिलाफ चोरी, आपराधिक न्यासभंग और साजिश जैसी धाराओं में कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। जांच टीम ने कहा कि नियमों और तय प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं होने के कारण गड़बड़ी की स्थिति बनी। वहीं ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि जांच अभी जारी है और अंतिम फैसला आगे की प्रक्रिया के आधार पर होगा।

चांदी और आभूषण गायब होने के आरोप

राम मंदिर में चांदी की ईंटों और अन्य कीमती चढ़ावे को लेकर लगाए गए आरोपों पर SIT ने जांच में कोई पुष्टि नहीं पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, चांदी ट्रस्ट की निगरानी में थी और तय प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखी गई है। ट्रस्ट ने भी कहा है कि सभी मूल्यवान वस्तुओं का रिकॉर्ड मौजूद है और उन्हें सुरक्षित रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी से बढ़ी हलचल, दान चोरी पर मांगी सख्त कार्रवाई

ट्रस्ट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

SIT रिपोर्ट सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए गए। उनकी जगह नए लोगों की नियुक्ति की गई है। ट्रस्ट ने कहा कि SIT की रिपोर्ट अभी प्रारंभिक है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। SIT अपनी आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।  

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts