Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ayodhya Ram Mandir:ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी से बढ़ी हलचल, दान चोरी पर मांगी सख्त कार्रवाई

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी से हलचल बढ़ गई। उन्होंने दान चोरी मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।
Follow on Google News
ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी से बढ़ी हलचल, दान चोरी पर मांगी सख्त कार्रवाई
महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखी चिट्ठी

अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की एक चिट्ठी सामने आने के बाद सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अपने पत्र में उन्होंने Ayodhya Ram Mandir की घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति करने से भी बचने की अपील की है।

दान चोरी पर जताया गहरा दुख

महंत नृत्य गोपाल दास ने पत्र में लिखा कि श्री रामलला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी की घटना से वे बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस तरह का पाप किया है उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया भरोसा

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस घटना में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने लिखा कि सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: डिजिटल सबूतों से खुला राज : राम मंदिर चढ़ावा चोरी में रिकवर चैट्स से खुले 2 करोड़ की कथित हेराफेरी के सुराग

राजनीति न करने की अपील

पत्र में महंत नृत्य गोपाल दास ने स्पष्ट कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति या संगठन को अपने राजनीतिक या निजी लाभ के लिए नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक अनावश्यक बयानबाजी से बचने की अपील की।

ट्रस्ट की अहम बैठक पर टिकी निगाहें

महंत नृत्य गोपाल दास की यह चिट्ठी ऐसे समय सामने आई है जब Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में राम मंदिर दान चोरी प्रकरण के अलावा पिछले वित्त वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि बैठक में दोनों नेताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा जिसके बाद ट्रस्ट अंतिम फैसला ले सकता है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी बोले-दोषी चाहे कितना भी बड़ा हो, उसे सख्त सजा मिले'

दान चोरी मामले से ट्रस्ट की छवि पर असर

राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे हैं। इस घटना को लेकर देशभर में चर्चाएं हुईं और विपक्षी दलों ने भी सरकार व ट्रस्ट को निशाने पर लिया। अब ट्रस्ट की बैठक और महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। सभी की नजर इस बात पर है कि बैठक में क्या फैसले लिए जाते हैं और दान चोरी मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts