Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajya Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने एमपी में अशोक सिंह को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, कर्नाटक और तेलंगाना में भी किया नामों का ऐलान

Follow on Google News
Rajya Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने एमपी में अशोक सिंह को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, कर्नाटक और तेलंगाना में भी किया नामों का ऐलान
नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अशोक सिंह के मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर नाम की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या के आधार पर पार्टी के खाते में एक सीट जाना तय है।

एमपी की 5 सीटों के लिए होना है चुनाव

मध्य प्रदेश से कुल 5 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आज सुबह अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और एक प्रत्याशी अन्य दल का है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

कार्नाटक और तेलंगाना से इनके नाम

कांग्रेस ने कार्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1757717463007916401[/embed] ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha Election 2024 : भाजपा ने राज्यसभा के लिए एमपी से प्रत्याशी घोषित किए; डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर के नामों का ऐलान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts