MP Rajya Sabha Election 2024 : भाजपा ने राज्यसभा के लिए एमपी से प्रत्याशी घोषित किए; डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर के नामों का ऐलान

MP Rajya Sabha Election 2024 : भाजपा ने राज्यसभा के लिए एमपी से प्रत्याशी घोषित किए; डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर के नामों का ऐलान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से आज अपने चार प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने डॉ. एल मुरुगन, उमेशनाथ भारद्वाज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया है। राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या के आधार पर चार सीट भाजपा के खाते में जाना तय है। मध्य प्रदेश से कुल पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। एक अन्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी होने की संभावना है। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और एक प्रत्याशी अन्य दल का है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। अभी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होना शेष है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts