राजीव गांधी की 79वीं जयंती : राहुल पैंगोंग त्सो लेक पर मनाएंगे पिता का जन्मदिन, सोनिया और प्रियंका ने वीर भूमि पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को लद्दाख में लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।
प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी को फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
लद्दाख में पिता का जन्मदिन मनाएंगे राहुल
राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख दौरे पर हैं। पैंगोंग त्सो झील के किनारे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई। https://twitter.com/ANI/status/1693091917154902257?s=20राहुल बोले- पापा आपके निशान मेरा रास्ता हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट कर लिखा- 'पापा, आप की आंखों में भारत माता के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।'




















