Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बटलर के बल्ले से निकली राजस्थान की रॉयल्स जीत, केकेआर 2 विकेट से हारा

आईपीएल : अंक तालिका में पहले स्थान पर रॉयल्स, दूसरे स्थान पर कोलकाता बरकरार
Follow on Google News
बटलर के बल्ले से निकली राजस्थान की रॉयल्स जीत, केकेआर 2 विकेट से हारा

कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया है। 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (19) का विकेट गवां दिया। उसके बाद कप्तान संजू सैमसन (12) भी पवेलियन लौट गए।

रियान पराग ने 14 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (34) रन बनाए। ध्रुव जुरेल (2), रवि अश्विन (8), शिमरॉन हेटमायर (शून्य) रोवमन पॉवेल (2) रन बनाकर आउट हुए। रोवमन पॉवेल ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। जॉस बटलर ने 60 गेंदों में नौ चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 224 रन बनाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर दो विकेट से जीत दर्ज की है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts