Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान : जैसलमेर में पिकअप वैन से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Follow on Google News
राजस्थान : जैसलमेर में पिकअप वैन से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार दो राहगीरों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक वैन से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक समेत गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना से थोड़ी देर पहले ही कार में सवार युवकों में से एक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाहन में शराब पीते हुए एक वीडियो अपलोड किया था।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार रात उस समय की है, जब कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की ओर जा रही थी। पुलिस की एक टीम ने एक नाके पर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके चालक ने कार नहीं रोकी। पुलिस ने बताया कि जब कार जैसलमेर के देवीकोट कस्बे में पहुंची तो उसने सड़क पर खड़े दो राहगीरों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वैन से जा टकराई।

नशे में था कार चालक

जैसलमेर के एसपी विकास सांगवान ने बताया कि हादसे में राहगीर मेनकला (34) और उनके बेटे मनीष (13) और कार सवार रोशन खान व भवानी सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आज उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें- बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर हादसा : दो कारों को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 2 घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts