Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Petrol Pump Strike in Rajasthan : आज से दो दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानें भजन सरकार के विरोध में क्यों उतरे पंप संचालक

Follow on Google News
Petrol Pump Strike in Rajasthan : आज से दो दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानें भजन सरकार के विरोध में क्यों उतरे पंप संचालक
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर रहे हैं। यहां पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक राजस्थान के सभी पेट्रोल पंपों पर शुरू हो गई है। इस हड़ताल से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई पेट्रोल पंप संचालकों ने तो बीती रात 12 बजे से ही पेट्रोल पंप बंद कर दिए। आइए जानते हैं कि भजन सरकार के विरोध में आखिर क्यों पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हड़ताल कर रहे हैं।

10 मार्च से 12 मार्च तक रहेगी हड़ताल

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने हड़ताल की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके संगठन की बैठक हुई। इस बैठक में पेट्रोलियम डीलरों की मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल 10 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होकर 12 मार्च को सुबह 6.00 बजे तक रहेगी। हड़ताल के दौरान राज्य का कोई भी पेट्रोलियम डीलर किसी भी प्रकार की खरीदी और बिक्री नहीं करेगा। [caption id="attachment_109686" align="aligncenter" width="600"] चित्तौड़गढ़ में लगभग 115 पेट्रोल पंप है जो सिर्फ चार घंटे के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक बंद रहेंगे।[/caption]

सोमवार को निकलेगी मौन रैली

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने आगे कहा कि हड़ताल के साथ ही सोमवार को दोपहर 12.00 बजे जयपुर के स्टेच्यू सर्किल से सचिवालय तक मौन रैली निकाली जाएगी।

राजस्थान के कुछ जिलों का हड़ताल अपडेट

इस हड़ताल में राजस्थान के कई जिलों के पेट्रोल पंप संचालक शामिल नहीं हुए हैं। जिसमें जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, जैसलमेर के पेट्रोल पंप शामिल हैं। ये सभी खुले हुए हैं। वहीं, सीकर में केवल एक दिन की हड़ताल बताई जा रही है। बंद पेट्रोल पंपों पर इमरजेंसी सर्विस से जुड़े वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन में डीजल और पेट्रोल नहीं भरा जा रहा। वहीं, जयपुर सहित इंटर स्टेट बॉर्डर वाले जिलों में हड़ताल का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण लोग यूपी, हरियाणा में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं।

क्यों हो रही है हड़ताल ?

जोधपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में बढ़े हुए वैट को कम करने की लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत वैट लगता है। इसी तरह डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट है। प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में डीजल और पेट्रोल सस्ता बिक रहा है। इसी वैट को कम करने की मांग को लेकर हमने सितंबर में हड़तला की थी और अब दोबारा कर रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा, गुजरात की सीमा से सटे जिलों में हैं। वैट कम होने से ज्यादातर वाहन दूसरे स्टेट से डीजल और पेट्रोल भरवाते हैं। ऐसे में स्थानीय पंप को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। [caption id="attachment_109685" align="aligncenter" width="600"] भरतपुर के रुपवास में रविवार सुबह पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को नहीं मिला पेट्रोल।[/caption]

डीलर्स के कमीशन में हो बढ़ोतरी

जयपुर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष लादू सिंह का कहना है कि डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसी के साथ तेल कंपनियों की ओर से हाई स्पीड पेट्रोल और ऑयल खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

4 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहने का दावा

भाटी ने बताया कि प्रदेश में लगभग 5800 पेट्रोल पंप हैं। हड़ताल के दौरान जयपुर, सीकर, पाली, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के 4000 से ज्यादा पंप बंद रहेंगे।

सितंबर 2023 में हुई थी हड़ताल

बता दें कि सितंबर में भी अपनी मांगों को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 13, 14 और 15 सितंबर को भी हड़ताल कर सरकार से वैट में कटौती की मांग की थी। तब सरकार ने कमेटी का गठन कर पेट्रोल पंप की हड़ताल को खत्म करवा दिया था। ये भी पढ़ें - किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन आज: हरियाणा-पंजाब में 4 घंटे में 55 जगह ट्रेन रोकेंगे किसान, पंधेर बोले- स्टेशन-फाटक पर रोकी जाएंगी ट्रेनें; एक्शन मोड में RPF
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts