स्वाइन फ्लू की चपेट में राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही किया ICU में भर्ती!

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू हो गया है। उनकी H1N1 वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत बिगड़ने के बाद 74 वर्षीय मंत्री को जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।
स्वाइन फ्लू की चपेट में राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही किया ICU में भर्ती!
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उनकी H1N1 वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह यानी SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा है और लगातार उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। 74 वर्षीय मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे मंत्री

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने किरोड़ी लाल मीणा का फुल बॉडी मेडिकल चेकअप किया। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान डॉक्टर उनकी हालत और शरीर पर संक्रमण के असर को करीब से देखेंगे। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Swine Flu in MP : मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक, इस जिले में 3 संक्रमित मिले

X Post

भारत में बढ़ रहे H1N1 के मामले

स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस से होने वाला संक्रमण है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज मिलने की जानकारी सामने आई है। अब राजस्थान में भी इसके मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। किरोड़ी लाल मीणा के संक्रमित होने के बाद राजस्थान में भी स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ सकती है।

Raipur: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 38 मरीज मिले, रायपुर में 25 केस, आधे से ज्यादा एक्टिव

मंत्री के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की नजर

SMS अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। उनके जरूरी टेस्ट और जांच की जा रही हैं। डॉक्टर यह देख रहे हैं कि संक्रमण का उनके स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ा है। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्थिति को स्थिर बताया गया है। अगले 48 घंटे की निगरानी के बाद उनकी सेहत को लेकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts