Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से हराया

आईपीएल : अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बरकरार
Follow on Google News
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से हराया

मुल्लांपुर। शिमरोन हेटमायर की 10 गेंद में नाबाद 27 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया। राजस्थान को आखिरी 14 गेंद में 30 रन की जरूरत थी तब हेटमायर और रोवमैन पोवेल (पांच गेंद में 11 रन) की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर राजस्थान को छह मैच में पांचवीं जीत दिलाई। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हेटमायर ने अपनी नाबाद पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

पंजाब को आठ विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। हेटमायर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी राजस्थान के लिए 39 रन का अहम योगदान दिया। वहीं इस हार के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts