Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश अगर फेल होती तो क्या करती सोनम? सामने आया बैकअप प्लान

Follow on Google News
पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश अगर फेल होती तो क्या करती सोनम? सामने आया बैकअप प्लान
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या के लिए एक नहीं बल्कि दो साजिशें रची थीं। अगर सुपारी किलर हत्या करने में नाकाम रहते तो सोनम खुद सेल्फी के बहाने राजा को खाई में धक्का देकर मार डालने वाली थी।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि राजा की हत्या के बाद उसके शव को शिलांग की खाई में फेंक दिया गया था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी इन कबूलनामों की पुष्टि कर दी है।

हवाला कनेक्शन की भी जांच

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी राज कुशवाहा के मोबाइल से ₹10 के कई नोटों के नंबर मिले हैं। इससे शक गहराया है कि राज का संबंध हवाला कारोबार से भी हो सकता है।

पूछताछ के बाद दिल्ली रवाना हुए आरोपी

दो दिन की पूछताछ के बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को दिल्ली लेकर रवाना हो गई है। दिल्ली से गुवाहाटी होते हुए गुरुवार सुबह तक आरोपियों को शिलांग लाया जाएगा।

हत्या की तैयारी शादी से पहले ही

एसीपी पूनमचंद यादव के अनुसार इस हत्या की तैयारी राजा की शादी से भी पहले शुरू हो चुकी थी। आरोपियों ने पहले ही शिलांग जाकर पूरे प्लान को अंतिम रूप दे दिया था। हत्या के दिन विशाल नामक आरोपी ने सबसे पहले राजा पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

हत्या वाले दिन का घटनाक्रम

सुबह 5:30 बजे : राजा और सोनम शिलांग के होमस्टे से चेकआउट कर ट्रैकिंग के लिए निकले। सुबह 6:00 बजे : ट्रेकिंग शुरू हुई, राजा की सुपारी किलर्स से बातचीत हुई। सुबह 7:00 बजे : गाइड ने राजा को तीन युवकों के साथ देखा। दोपहर 12:00 बजे : सोनम कुछ दूरी पर पीछे चलती रही, जबकि राजा आरोपियों के साथ घुलमिल गया। दोपहर 1:30 बजे : सोनम ने सास से आखिरी बार फोन पर बातचीत की। दोपहर 2:00 बजे : सोनम के इशारे पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला किया। दोपहर 2:30 बजे : हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया।

आरोपी राज इंदौर में ही रुका रहा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने साजिश इतनी सफाई से रची थी कि मुख्य साजिशकर्ता राज खुद इंदौर में ही रुका रहा ताकि किसी को शक न हो।

सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी विशाल के घर से खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। अब फॉरेंसिक जांच से यह पता लगाया जाएगा कि खून किसका है। इसके अलावा तकनीकी सबूत भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन हनीमून नाम से चल रही जांच

मेघालय पुलिस ने इस केस की जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है। सोनम फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts