मैहर:पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिशाल, दिव्यांग श्रद्धालु को कंधे पर बैठाकर कराए दर्शन

मैहर में मां शारदा मंदिर में अष्टमी के पावन अवसर पर एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने लोगों का दिल छू लिया। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर इंसानियत दिखाते हुए दिव्यांग श्रद्धालु की मदद की और उसे सुरक्षित दर्शन कराए।
पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिशाल, दिव्यांग श्रद्धालु को कंधे पर बैठाकर कराए दर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मैहर में हुई इस घटना ने यह साबित कर दिया कि छोटी-सी मदद भी किसी के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। पुलिसकर्मी रोहित तिवारी का यह कदम लोगों के दिलों में पुलिस की सकारात्मक छवि पेश कर रहा है।

    आरक्षक रोहित तिवारी ने की मदद 

    मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को चढ़ाई और भारी भीड़ के कारण काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक रोहित तिवारी ने इंसानियत का परिचय देते हुए तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना देर किए श्रद्धालु को अपने कंधों पर उठाया और मंदिर तक पहुंचाया।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर परिवहन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड: 4400 करोड़ का राजस्व लक्ष्य 6 दिन पहले पूरा, 4700 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

    लोगों ने की पुलिसकर्मी की सराहना 

    रोहित तिवारी ने न सिर्फ श्रद्धालु को सुरक्षित दर्शन कराए, बल्कि पूरे समय उनका ध्यान भी रखा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु यह सीन देखकर भावुक हो गए। कई लोगों ने पुलिसकर्मी के इस सेवा भाव की खुलकर सराहना की और इसे सच्ची मानवता का उदाहरण बताया।

    इंसानियत की मिशाल पेश 

    यह घटना साफ दिखाती है कि वर्दी पहनने वाले सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालते, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानियत की मिसाल भी पेश करते हैं। कर्तव्य के साथ मानवता निभाने का यह तरीका समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts