रायसेन:नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Follow on Google News

रायसेन। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना के करीब एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, ग्राम सलैया निवासी 16 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ बाड़ी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे से 10:25 बजे के बीच वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भगवान सिंह अपने घर की छत पर चढ़ गया और मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया।

पहले भी पीछा करने और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

शिकायत में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले से उसका पीछा करता था, उसके साथ छेड़छाड़ करता था और अशोभनीय इशारे करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: खाली पुलिस चौकी में घुसा शराबी: SHO बनकर कुर्सी संभाली, टोपी पहन फाड़े सरकारी कागज

एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही बाड़ी थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 78(2) और 79 के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 11(iv) एवं धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

पुलिस जुटी साक्ष्य एकत्र करने में

थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनीता विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। विवेचना पूरी होने के बाद नियमानुसार न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।

Edited By: Sumit Shrivastava

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts